News & Events

स्व. प्रेमदेवी डांगी की स्मृति में 150 से अधिक परिजनों को कराया भोजन

Date: 28-07-2026

Group: JSG Bhamashah

जैन सोशल ग्रुप उदयपुर भामाशाह के संस्थापक अध्यक्ष श्री रोशनलाल डांगी ने अपनी धर्मपत्नी स्व. श्रीमती प्रेमदेवी डांगी की पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में दिनांक 28 जुलाई 2026 को मानव सेवा समिति द्वारा संचालित सेठ सहरिया धर्मशाला में ठहरे महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय के मरीजों के 150 से अधिक परिजनों के लिए स्नेहपूर्वक भोजन सेवा का आयोजन किया। यह सेवा कार्यक्रम जैन सोशल ग्रुप्स इंटरनेशनल फेडरेशन के मेवाड़ रीजन के "365 दिन निरंतर सेवा प्रकल्प" के अंतर्गत आयोजित किया गया। ग्रुप द्वारा निरंतर समाजोपयोगी सेवा गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। इस अवसर पर मेवाड़ रीजन के सहसचिव श्री पूरनमल मेहता, ग्रुप अध्यक्ष श्री ललित हिंगड़, सचिव श्री भूपेन्द्र जैन, पूर्व अध्यक्ष श्री ललित लोढ़ा तथा मानव सेवा समिति के कोषाध्यक्ष श्री कुन्दन भटेवरा सहित अन्य पदाधिकारी, परिवारजन एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने स्व. श्रीमती प्रेमदेवी डांगी को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा सेवा को मानवता का सर्वोच्च धर्म बताते हुए ऐसे कार्यों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। भोजन सेवा से लाभान्वित मरीजों के परिजनों ने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।