News & Events

समाजसेवा एवं मानवीय संवेदनाओं का एक प्रेरणादायी उदाहरण

Date: 18-06-2026

Group: JSG Bhamashah

जैन सोश्यल ग्रुप्स इंटरनेशनल फेडरेशन सेवा प्रकल्प (365 दिन निरंतर) के अंतर्गत मेवाड़ रीजन द्वारा संचालित सेवा गतिविधियों की श्रृंखला में जैन सोशल ग्रुप उदयपुर भामाशाह ने समाजसेवा एवं मानवीय संवेदनाओं का एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। ग्रुप अध्यक्ष श्रीमान ललित जी हिंगड़ व सचिव भूपेन्द्र जैन ने भी आज दिनांक 18 जून 2026 को ग्रुप की सदस्या श्रीमती लीलावती जी कोठारी ने अपनी पौत्री कौशतुबी (सुपुत्री श्री लीनेश कोठारी) के जन्मदिवस के पावन अवसर पर मानव सेवा समिति द्वारा संचालित सेठ सहरिया धर्मशाला में महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय में भर्ती मरीजों के परिजनों को स्नेहपूर्वक भोजन परोसकर सेवा कार्य सम्पन्न किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी जनों ने अनुभव किया कि पारिवारिक खुशियों को सेवा एवं परोपकार से जोड़ना समाज के प्रति उत्तरदायित्व और मानवीय मूल्यों का श्रेष्ठ उदाहरण है। यह सेवा कार्य न केवल जरूरतमंद परिवारों के लिए सहारा बना, बल्कि समाज में करुणा, सहयोग, सह-अस्तित्व एवं मानवता की भावना को भी सुदृढ़ करने वाला रहा। सेवा कार्य के दौरान जेएसजीआईएफ मेवाड़ रीजन के सहसचिव श्री पूरनमल जी मेहता, मानव सेवा समिति के अध्यक्ष श्री प्रकाश जी वर्डिया तथा सक्रिय सदस्य श्री अनिल जी कोठारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए समाज के लिए अनुकरणीय पहल बताया। जैन सोशल ग्रुप उदयपुर भामाशाह द्वारा किया गया यह सेवा कार्य एक प्रेरक संदेश देता है कि जीवन के प्रत्येक शुभ अवसर को यदि सेवा एवं मानवता से जोड़ा जाए, तो उसकी सार्थकता और भी बढ़ जाती है तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान मिलता है।