News & Events
Group: JSG Bhamashah
जैन सोशल ग्रुप भामाशाह के संस्थापक अध्यक्ष श्रीमान रोशनलाल जी डांगी की अध्यक्षता तथा अध्यक्ष श्रीमान ललित जी हिंगड़ एवं सचिव श्री भूपेन्द्र जैन के नेतृत्व में दिनांक 26 अप्रैल 2026, रविवार को श्री महावीर साधना एवं स्वाध्याय समिति भवन, अम्बामाता में एक गरिमामयी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि जे.एस.जी. आई.एफ. मेवाड़ रीजन के चेयरमेन श्रीमान अरुण जी माण्डोत एवं विशिष्ट अतिथि ज़ोन कॉर्डिनेटर श्रीमान देशबन्धु जी जैन का सानिध्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर ग्रुप की सदस्या श्रीमती लीलावती जी कोठारी ने मेवाड़ रीजन द्वारा संचालित मेडिकल इक्युपमेंट बैंक हेतु उपकरण क्रय के लिए रुपये 5000/- की नगद राशि भेंट कर सेवा एवं सहयोग का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। ग्रुप परिवार ने श्रीमती लीलावती जी कोठारी के इस सराहनीय योगदान हेतु उनका आभार व्यक्त करते हुए उज्ज्वल समाज सेवा भावना की प्रशंसा की।