News & Events
Group: JSG Platinum
जेएसजी प्लेटिनम का अनूठा कार्यक्रम "रिवाह" संपन्न जैन सोश्यल ग्रुप प्लेटिनम के संस्थापक अध्यक्ष जितेन्द्र हरकावत ने बताया कि ग्रुप द्वारा एक अनूठा कार्यक्रम रिवाह 2025 होटल सितारा ग्रांड में सम्पन्न हुआ, जिसके अंतगर्त ग्रुप के सभी दंपति सदस्यों का अपनी विवाह की यादों को पुनः याद करते हुए विवाह की कुछ रस्मो को पुनः इस रिवाह कार्यक्रम के तहत दोहराया गया । ग्रुप अध्यक्ष पंकज जैन ने बताया कि ग्रुप के 65 दंपति सदस्यों की पहले वर निकासी हुई, जिसमे सभी बैंड के साथ गानों पर थिरकते हुए पुनः होटल के स्वागत द्वार पहुंचे जहाँ बारात स्वागत सभी महिला सदस्यों द्वारा किया गया, सभी की ग्रांड एंट्री करवाई गई इसके पश्चात सभी दंपति सदस्यों की वरमाला एक-एक कर के उनके विवाह के फोटोग्राफ्स को एलइडी के माध्यम से प्रकाशित कर उन्ही यादों के समक्ष पुनः वरमाला करवाई गई, वरमाला के पश्चात पंडित अंकित शास्त्री द्वारा 7 वचन करवाए गए व विदाई की रस्म भी निभाई गई । साथ ही ग्रुप परिवार के 12 तपस्वियों द्वारा की गई तपस्या के लिए अनुमोदना प्रपत्र व उपरणा ओढ़ाकर सम्मान किया गया । सचिव लोकेश जैन ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सभी सदस्यों की विवाह के समय की यादों को पुनर्जीवित करना था व मुख्य आकर्षण कार्यक्रम के अंतगर्त सभी सदस्यों को अपने विवाह के समय पहने गए वस्त्रो को पहनना था। आशीष वर्षा मेहता, कुलदीप शुभी धन्नावत, मनोज बिंदु जैन को बेस्ट ड्रेसअप के लिए पुरस्कृत किया गया । कार्यक्रम में संस्थापक अध्यक्ष जितेन्द्र हरकावत, अध्यक्ष पंकज जैन, निवर्तमान अध्यक्ष विपिन जैन, आगामी अध्यक्ष तनुजय किकावत, सहसचिव राहुल अखावत, कोषाध्यक्ष हेमेंद्र जैन, पीआरओ एडमिन गीतेश जैन, पीआरओ ग्रीटिंग्स पंकज सुराणा, पूर्व अध्यक्ष प्रीतेश जैन, मुकेश चपलोत, आशीष रत्नावत, कार्यकारिणी सदस्य सहित 200 सदस्यों की उपस्तिथि रही, कार्यक्रम का संचालन आर जे लावण्या सोनिका जैन द्वारा किया गया, कार्यक्रम के अंत में आभार सचिव लोकेश जैन द्वारा व्यक्त किया गया ।